राष्ट्रिय बीजेपी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी.. #RaghubarDas #BJP

 

#Raghuwar #Das

नयी दिल्ली/रांची: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि अन्नपूर्णा देवी को विशेष आमंत्रित सदस्य में रखा गया है। वहीं राज्यसभा सदस्य समीर उरांव को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। नागेंद्र बिहार और झारखंड के संगठन मंत्री तथा धर्मपाल सिंह झारखंड के प्रदेश संगठन मंत्री बनाए गए हैं। रघुबर दास को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राज्य के भाजपाइयों में खुशी का माहौल है।

अन्नपूर्णा देवी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। इसके पूर्व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव समिति के सह प्रभारी मनोनीत किया था। वर्ष 2019 में राजद छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद अन्नपूर्णा देवी को पार्टी जहां एक ओर संगठन में कई बड़ी जिम्मेदारी दी, वहीं उन्हें केंद्र की सरकार में भी शामिल किया है। भाजपा में शामिल होते ही उन्हें सबसे पहले कोडरमा संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। पार्टी का यह प्रयोग काफी सफल रहा। अन्नपूर्णा देवी करीब 4.5 लाख मतों से यहां से पूर्व मुख्यमंत्री ( झाविमो प्रत्याशी) बाबूलाल मरांडी को हराकर इस सीट को पार्टी की झोली में डाली।

इसके बाद पार्टी ने उन्हें एक वर्ष के अंदर पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरियाणा का सह प्रभारी बनाया। इसके बाद गत जुलाई माह में हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में बतौर शिक्षा राज्य मंत्री शामिल किया गया। फिर उन्हें पार्टी के लिए सबसे ज्यादा चैलेंजिंग यूपी चुनाव का सह प्रभारी बनाए बनाया गया। भाजपा में आने से पूर्व अन्नपूर्णा देवी राजद में रहते हुए राजद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 2013 में झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में जल संसाधन मंत्री और वर्ष 2000 में बिहार की राबड़ी देवी सरकार में खनन एवं भूतत्व राज्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सूड़ी समाज के पदाधिकारी ने किया मां तारा का दर्शन

दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क चितलो के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल व अज्ञात वाहन के आमने सामने की टक्कर से मोटरसाइकिल में सवार में एक महिला की मौत

टाटा स्टील में ठेका कर्मी की मौत,10 लाख मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन